Pal Pal India

ब्लॉक समिति ओढां के चेयरमैन पद पर इनेलो ने लहराया एकतरफा परचम

 
  ब्लॉक समिति ओढां के चेयरमैन पद पर इनेलो ने लहराया एकतरफा परचम
सिरसा 2 दिसंबर  इंडियन नेशनल लोकदल ने ब्लॉक समिति ओढां के चुनावों में अपना परचम लहराया और एकतरफा विजय हासिल की। इन चुनावों में कुल 20 सदस्यों में से चेयरमैन का चयन किया जाना था जिसमें अकेले 18 इनेलो सदस्यों ने अपने में से ही अभिमन्यु उर्फ हन्नी के नाम पर चेयरमैन पद पर मोहर लगाई। विपक्षी पक्ष की ओर से नामांकन ही नहीं भरे गए जिससे सीधे तौर पर इनेलो की एकतरफा जीत सुनिश्चित हुई। इनेलो की इस जीत से उत्साहित इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व इनेलो डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां ने संयुक्त रूप से बताया कि ओढां ब्लॉक समिति में पहले 21 सदस्य थे मगर कुछ समय पहले समिति चेयरमैन मंजीत सिंह च_ा का देहांत हो गया था और अब केवल 20 सदस्य ही रह गए थे। ऐसे में चेयरमैन पद का चुनाव प्रस्तावित था जिसमें इनेलो ने बाजी मारी। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि सभी विजयी इनेलो उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में एकतरफा लहर चल रही है और प्रदेशवासी अब इनेलो को ही भाजपा का अगला विकल्प मानने लगे हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से विफल हो गई है और उसे हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है। जस्सा ने कहा कि इनेलो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से पता चलता है कि कल चंडीगढ़ में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडक़र इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो परिवार का हिस्सा बनेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि ओढां ब्लॉक समिति के चुनावों में अब इनेलो के अभिमन्यु उर्फ हन्नी को चेयरमैन पद के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि विकास को समर्पित इनेलो का लक्ष्य अब फिर समिति के अंतर्गत आते गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन के अंग एसडीएम डबवाली मोहित कुमार का भी चुनाव अधिकारी के तौर पर इन चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आभार जताया। इन चुनावों के दौरान जिला परिषद सदस्य गुरप्रीत सिंह, सुनील डूडी बनवाला, केवल मल्हान ओढां, सूरजभान नेहरा, बाबूलाल गेदर, मनोज शर्मा पिपली, धर्मेंद्र, सुखदेव पोटलिया, जितेंद्र सरपंच व पलविंद्र सिंह चहल आदि गणमान्यजन मौजूद थे।