Pal Pal India

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ इनेलो का राज्यव्यापी प्रदर्शन कल: जसवीर जस्सा

 कहा, हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार
 
 सिरसा 30 जून  इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि
प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली के दामों के विरोधस्वरूप कल 1
जुलाई को पंचकुला में इनेलो की ओर से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से
प्रदेशवासियों पर पहले से ही महंगी बिजली की दरों में वृद्धि कर उनकी कमर
तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के खिलाफ ही इनेलो कल जिला
पंचकुला के सेक्टर-6 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के
नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार को इस निर्णय को वापिस लेने
पर बाध्य करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस राज्यव्यापी प्रदर्शन
में सिरसा की भागेदारी अहम रहेगी और सैकड़ों की संख्या में इनेलो
कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 6 बजे अपने निजी वाहनों से पंचकुला के लिए रवाना
होंगे और वहां पहुंचकर सरकार के इस जनविरोधी निर्णय का जमकर विरोध
करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार हर
मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून की लचर व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी,
पलायन होते व्यापार, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध भाजपा की गलत नीतियों
का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी इस शासन से मुक्ति पाकर इनेलो
को ही अपना विकल्प मानने लगे हैं।बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ इनेलो का राज्यव्यापी प्रदर्शन कल: जसवीर जस्सा
कहा, हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही भाजपा सरकार
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि
प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली के दामों के विरोधस्वरूप कल 1
जुलाई को पंचकुला में इनेलो की ओर से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार की ओर से
प्रदेशवासियों पर पहले से ही महंगी बिजली की दरों में वृद्धि कर उनकी कमर
तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के खिलाफ ही इनेलो कल जिला
पंचकुला के सेक्टर-6 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के
नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार को इस निर्णय को वापिस लेने
पर बाध्य करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस राज्यव्यापी प्रदर्शन
में सिरसा की भागेदारी अहम रहेगी और सैकड़ों की संख्या में इनेलो
कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 6 बजे अपने निजी वाहनों से पंचकुला के लिए रवाना
होंगे और वहां पहुंचकर सरकार के इस जनविरोधी निर्णय का जमकर विरोध
करेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार हर
मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून की लचर व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी,
पलायन होते व्यापार, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध भाजपा की गलत नीतियों
का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी इस शासन से मुक्ति पाकर इनेलो
को ही अपना विकल्प मानने लगे हैं।