Pal Pal India

वकीलों के आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई में इनेलो उनके साथ : सुनैना चौटाला​​​​​​​

 वकीलों के धरने को इनेलो नेता ने दिया धरना, एसपी से की मुलाकात
 
 वकीलों के आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई में इनेलो उनके साथ : सुनैना चौटाला​​​​​​​
 फतेहाबाद 22 जनवरी 
फतेहाबाद में पुलिस प्रशासन और वकीलों के बीच जारी विवाद के बीच आज इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला वकीलों के धरने पर पहुंची और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने वकीलों के साथ हुए दुव्यर्वहार की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद सुनैना चौटाला एसपी सिद्धांत जैन से भी मुलाकात की और मामले के जल्द निपटारे की मांग की।
धरने पर बैठे वकीलों को समर्थन देते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि आज जिन्हें लोगों की लड़ाई लडऩे के लिए चुना गया है, आज वही वकील समाज अपनी लड़ाई लडऩे के लिए सडक़ों पर धरना देकर बैठने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को निपटाना एसपी की जिम्मेवारी है क्योंकि इस लड़ाई का सबसे बड़ा नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हर दिन कोर्ट में आम जनता न्याय के लिए आती है लेकिन अदालतों में कामकाज ठप्प होने से लोग परेशान है। लोगों की परेशानियों के बावजूद पुलिस प्रशासन अपना जिद्द पर अड़ा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बात जोर-जबरदस्ती से नहीं, समझदारी से सुलझाई जाती है लेकिन पुलिस इस मामले को निपटाने को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लगता जा रहा है। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह पुलिस का सम्मान करते हैं लेकिन आज एसपी की जिम्मेवारी हैं कि वह इस मंच को राजनीतिक न बनने दें लेकिन अगर वकीलों को न्याय नहीं मिला और पुलिस प्रशासन जिद्द पर अड़ा रहा तो राजनीतिक दलों को हस्तक्षेप करते हुए धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा क्योंकि यह वकीलों के आत्मसम्मान और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वकीलों को विश्वास दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में जहां भी जरूरत होगी, इनेलो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आएगी। उन्होंने वकीलों की एकता को उनकी सबसे बड़ी जीत बताया। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली, हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, इनेलो नेता हरि सिंह, सुधीर एडवोकेट, अनिल सक्सेना, भागीराम सोनी जिला प्रधान बीसी सैल, सुमनलता सिवाच, राजेश शर्मा, सुशीला पिलानियां सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे