टे्रक्टर पर पंजीकरण फीस बढ़ाने पर इनेलो भडक़ी
चेताया, न लेेने पर इनेलो उतरेगी सडक़ों पर, करेगी राज्यव्यापी आंदोलन
Nov 23, 2025, 14:12 IST

सिरसा 23 नवंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने भाजपा
द्वारा किसानों की रीढ माने जाने वाले ट्रेक्टर के पंजीकरण फीस में
बढ़ौतरी की सख्त आलोचना करते हुए इसे फौरन वापिस लेने की मांग की है ताकि
किसानों को आर्थिक चपत न लगे। वे रविवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला
कार्यालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में
सत्तासीन होने वाली भाजपा ने किसानों की बेहतरी के लिए सभी फसलों को
एमएसपी पर खरीदने व स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने का
वायदा किया था जिसे आज तक भाजपा ने पूरा नहीं किया। वायदा पूरा करना तो
दूर बल्कि पूर्व उपपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल द्वारा जिस टे्रक्टर को
गड्डा घोषित किया था, कांग्रेस ने सबसे पहले उस पर पंजीकरण फीस एक हजार
रुपए की थी, जिसे अब भाजपा ने बढ़ाकर दस गुणा तक कर दिया। उन्होंने कहा
कि यदि टे्रक्टर का प्रयोग व्यवसायिक प्रयोग के लिए किया जाता तो पंजीकरण
फीस बढ़ौतरी पर कोई दिक्कत नहीं थी मगर किसानों के खेतों में कार्य करने
वाले टे्रक्टर की पंजीकरण फीस बढ़ाने पूरी तरह से किसानों के साथ अन्याय
है। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि कभी भाजपा सरकार ने रानियां व
जीवननगर को डार्क जोन बताया था मगर बाद में वहां बिजली लोढ बढ़ाने की
स्वीकृति दे दी जो फिलहाल कागजों में ही है। फिलहाल जिलेभर में करीब पांच
हजार ट्रांसफार्मर लगाए जाने की किल्लत है। किसानों को अभी तक भी
पर्याप्त मात्रा में डीएपी व खाद उपलब्ध न होने के लिए इनेलो जिलाध्यक्ष
जसवीर सिंह जस्सा ने मौजूदा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा
कि गेहूं की बिजाई निकलती जा रही है और कृषि संसाधन पूरे नहीं हो रहे।
उन्होंने कहा कि नरमे की फसल भी एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। इनेलो
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में
घग्घर से अनेक नहरें निकाली गई जिससे किसानों का फसल उत्पादन बढ़ा और
किसान खुशहाल हुए। जस्सा ने कहा कि भाजपा ने किसानों से घग्घर पर बने
छोटे छोटे बांधों को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का वायदा भी
किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ जिससे किसानों में भाजपा शासन के प्रति
रोष है। वोट चोरी के मुद्दे पर इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने
ही सबसे पहले वोट चोरी करना सिखलाया। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी
टीम बताते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबंदी है जिसका उदाहरण हाल ही में
हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में देखने को मिली। इनेलो जिलाध्यक्ष ने भाजपा
को चेताया कि यदि टे्रक्टर पंजीकरण फीस को शीघ्र वापिस न लिया गया तो
इनेलो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सडक़ों पर
उतरकर भाजपा को ऐसा करने के लिए बाध्य करेंगे। इस अवसर पर पार्टी
पदाधिकारी महेंद्र बाना, रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला,
ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड़ व इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर
शर्मा भी मौजूद थे।