Pal Pal India

इनेलो सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित पार्टी: बलवान दोधवा

 इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ की ली बैठक
प्रकोष्ठ से अधिकाधिक पूर्व कर्मचारियों को जोडऩे का किया आह्वान
 
  इनेलो सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित पार्टी: बलवान दोधवा
सिरसा 22 नवंबर  इंडियन नेशनल लोकदल के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोधवा ने कहा कि इनेलो सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित पार्टी है और इसी कड़ी में इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ इस दिशा में पूरी तरह से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के दिशा निर्देश पर कार्य कर रही है। वे शनिवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मपाल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस जिला स्तरीय बैठक में दोधवा ने कहा कि इनेलो शासन में सभी वर्गों के कल्याण के लिए बहुत कार्य किए गए और उससे प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी लाभान्वित हुए, मगर प्रदेश की मौजूदा सरकार में कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है। उनकी वेतन विसंगतियों से जुड़ी समस्याओं व सुविधाएं देने के मुद्दे पर हाशिए पर रखा जा रहा है जो निंदनीय है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में राज्य सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोधवा ने कहा कि पार्टी व प्रकोष्ठ की मजबूती के लिए वे प्रदेशभर के सभी जिलों में प्रकोष्ठ की बैठकें ले रहे हैं और जहां भी प्रकोष्ठ का गठन नहीं हुआ है, उन्हें गठित करने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व जिला संयोजक धर्मपाल ने भी सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को पार्टी संगठन व प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन से जोडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, महेंद्र बाना, फौजी रामस्वरूप दुग्गल व रमेश लाली आदि अन्य प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।