देश पर मिटने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देगा इनेलो परिवार: अभय चौटाला
कहा, 23 मार्च को नरवाना में युवा इनेलो के बैनर तले होगा राज्य स्तरीय
युवा दिवस सम्मेलन
युवा दिवस सम्मेलन
Mar 6, 2026, 14:54 IST

बोले, भाजपा, कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य को किया चौपट, संवारेगी इनेलो
सिरसा 06 मार्च इंडियन
के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा
कि इनेलो सदैव अपने सामाजिक दायित्वों व सरोकारों को शिद्दत से निभाती है
और इसी क्रम में आगामी 23 मार्च को नरवाना में युवा इनेलो के बैनर तले
प्रादेशिक स्तर पर शहीदी दिवस सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें देश की आजादी
के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
किए जाएंगे। वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में
युवा इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की
संयुक्त अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला, युवा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने की। मुख्य वक्ता इनेलो के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो वर्ष में तीन बड़े
कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करेगी जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी
देवीलाल की जयंती, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यातिथि व युवा दिवस
सम्मेलन शामिल हैं। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश का युवा
इस समय बड़ी समस्याओं से घिरा है क्योंकि शासन की ओर से उनके बेहतर
भविष्य के लिए किसी भी प्रकार की कोई रोजगार व अन्य हितकारी नीति नहीं
बनाई, यही वजह है कि आज प्रदेश का युवा अपनी भूमि बेचकर विदेशों की ओर
जाने को बाध्य हो रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब उन्होंने
प्रदेशभर में पदयात्रा की थी, उस समय उन्हें युवाओं की अनेक समस्याओं का
ज्ञान हुआ था जिसमें सर्वाधिक बेरोजगारी थी। युवा दिवस सम्मेलन में
युवाओं की समस्याओं व उनके उज्जवल भविष्य को लेकर विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से आगामी 2029 में हरियाणा में
इनेलो के सत्तासीन होते ही युवाओं की बेहतरी के लिए उन्हें योग्यता के
आधार पर विभिन्न विभागों में रोजगार दिया जाएगा और जो युवा शेष रहेंगे,
उन्हें 21 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा
कि भाजपा कांग्रेस शासन में युवाओं में शासन पर भरोसा गुम हो गया और
इनेलो के शासन के बाद उनमें शासन के प्रति विश्वास की बहाली की जाएगी
क्योंकि युवा ही देश प्रदेश की तस्वीर बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि
चौधरी देवीलाल ने युवाओं के लिए सम्मान भत्ता आरंभ किया था, जिसे पूर्व
सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपने शासन में 5100 रुपए किया था। उन्होंने
जिक्र किया भाजपा शासन ने बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काट दी थी, जिसे
इनेलो ने संघर्ष की हुंकार भरकर वापिस करवाया। सरकार ने अपनी गलती
स्वीकारी और बुजुर्गों को 200 रुपए की बढ़ौतरी करके पेंशन जारी की। इनेलो
के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन बीपीएल परिवारों के कार्ड काटे गए
हैं, उन्हें वापिस भरवाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर
ऐसे परिवारों से फार्म भरवा रहे हैं और जल्द ही उनके लिए भी संघर्ष किया
जाएगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट पर
चुटकी लेते हुए कहा कि यह बजट नहीं बल्कि मुख्यमंत्री का भाषण था जिसमें
न तो व्यापारियों के लिए कुछ था और न ही किसानों के लिए। राज्यसभा
सदस्यों के चुनावों को लेकर उन्होंने आरोप जड़ा कि कांग्रेस ने पहले भी
भाजपा की टीम बनकर उनके प्रत्याशियों को विजयी बनाने में भूमिका निभाई थी
और इस बार भी कांग्रेस ऐसा ही खेल खेलेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो शासन
आने पर हरियाणा के किसानों के हितों के लिए एसवाईएल संबंधी सर्वोच्च
न्यायालय के आदेशों को लागू करवाया जाएगा जिसमें हरियाणा के पक्ष में
निर्णय दिया हुआ है। साथ ही सिरसा में किसानों व व्यापारियों को परेशान
करने के उद्देश्य से बंद करवाए गए 72 फोकल प्वाइंट्स को भी जल्द ही
संघर्ष करके खुलवाया जाएगा। इससे पूर्व युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय
अध्यक्ष कर्ण चौटाला, युवा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी व इनेलो
जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने भी युवाओं से 23 मार्च के युवा दिवस
सम्मेलन में बढ़चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा इनेलो
जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, प्रदेश महासचिव जरनैल सिंह चंदी, ऐलनाबाद युवा
हलकाध्यक्ष रवील सिंवर, सिरसा युवा हलकाध्यक्ष विशाल भाट, कालांवाली
हलकाध्यक्ष राजप्रीत सिंह रोड़ी, डबवाली युवा हलकाध्यक्ष सतपाल खिचड़,
जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, मंदर सिंह ओढां, हरमीत सिंह
पंडोरीवाला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहाकि इनेलो सदैव अपने सामाजिक दायित्वों व सरोकारों को शिद्दत से निभाती है