Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने जारी की अजा प्रकोष्ठ की ऐलनाबाद हलका की शहरी कार्यकारिणी तेलूराम को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी

 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने जारी की अजा प्रकोष्ठ की ऐलनाबाद हलका की शहरी कार्यकारिणी  तेलूराम को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी
सिरसा 1 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने बुधवार को जिले में इनेलो परिवार का विस्तार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वरदास से विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरजभान बोमरा, अजा प्रकोष्ठ के ऐलनाबाद शहरी हलका अध्यक्ष विजय अठवाल, ऐलनाबाद हलका शहरी अध्यक्ष डॉ. विनोद गोदारा व शहरी संयोजक मोहन मित्तल की उपस्थिति में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ऐलनाबाद हलका की शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में तेलूराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि कर्ण आदिवाल व सुरेंद्र सिंह पडिहार को उपप्रधान पद सौंपा गया है जबकि देवीलाल लूणा को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अमर सिंह को प्रचार सचिव, गोविंद आर्य को संगठन सचिव, अशोक कुमार देड़ाना को कोषाध्यक्ष तथा चेतराम राठी व सुल्तान बालडोदिया को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार ओमप्रकाश मौर्य, महेंद्र महेरड़ा, शिवभगवान अठवाल, धर्मवीर डोकरवाल, बाबूलाल, लीलूराम व वीर सिंह परोचा को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।