इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने जारी की श्रमिक प्रकोष्ठ की हलका सिरसा की कार्यकारिणी
देवेंद्र सिंह को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी
Sep 14, 2025, 13:55 IST

सिरसा14 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रपाल जांगड़ा एवं सिरसा के हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह की उपस्थिति में श्रमिक प्रकोष्ठ की सिरसा हलका की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में देवेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया जबकि मंगा सिंह, योगेश मोंगा, मनप्रीत सिंह, विक्रम, संदीप व कुलविंद्र सिंह को उपप्रधान मनोनीत किया गया। वहीं प्रेेम को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार बूटा सिंह, केवल मोंगा, दीप वीज, नवी, अमरजीत सिंह, मनिंद्र सिंह को महासचिव बनाया गया है। वहीं गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व धीर को सचिव पद दिया गया है जबकि महेंद्र को कोषाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह को प्रचार सचिव व हरि बागड़ी को संगठन सचिव बनाया गया है।

