Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने जारी की कर्मचारी प्रकोष्ठ की हलका ऐलनाबाद की शहरी कार्यकारिणी

 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने जारी की कर्मचारी प्रकोष्ठ की हलका ऐलनाबाद की शहरी कार्यकारिणी
सिरसा16 सितंबर  इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोधवा से विमर्श के बाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पूर्व पुलिस अधिकारी धर्मपाल, ऐलनाबाद हलका के शहरी प्रधान डॉ. विनोद गोदारा तथा प्रकोष्ठ के शहरी प्रधान डॉ. महेंद्र कुमार की उपस्थिति में कर्मचारी प्रकोष्ठ की ऐलनाबाद हलका की शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में स्वर्ण सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि प्रेम संधा, रामकुमार रोड, सूरज प्रकाश को उपप्रधान बनाया गया है। इसी प्रकार शीशपाल को प्रधान महासचिव पद दिया गया है जबकि रामजीलाल, बालकृष्ण मेहरा व बली सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार रामकुमार नीमला को कोषाध्यक्ष, बलराम को प्रचार सचिव व श्योचंद मैनेजर को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।