Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी संगठन विस्तार को गति

 घोषित की हलका रानियां व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी
 
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी संगठन विस्तार को गति

सिरसा 2 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने मंगलवार को
जिले में पार्टी संगठन को मजबूती देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य
देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन
कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी
सुनैना चौटाला व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन मोहन चौधरी से
विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुरदयाल मेहता, शहरी संयोजक
गुरजंट सिंह घुम्मन, शहरी प्रधान मनोज सचदेवा, वरिष्ठ नेता पवन बठला व
प्रकोष्ठ के रानियां हलका प्रधान तरसेम फुटेला की उपस्थिति में हलका
रानियां व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी
में ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि निरुपण गोयल, साहिल
गोयल को उपप्रधान बनाया गया है, वहीं मनोज डाबर को प्रधान महासचिव व भीम
कंबोज तथा अरुण आहूजा को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी
प्रकार अंकित छाबड़ा, पुनीत फुटेला व राजेंद्र सामा को सचिव बनाया गया
है। उधर, पवन सोनी को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सोनी को प्रचार सचिव व सर्व
मोंगा को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।