Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी संगठन गठन की प्रक्रिया को गति जारी की कर्मचारी प्रकोष्ठ की रानियां शहरी कार्यकारिणी

 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी संगठन गठन की प्रक्रिया को गति जारी की कर्मचारी प्रकोष्ठ की रानियां शहरी कार्यकारिणी
सिरसा 11 सितंबर  इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने गुरुवार को पार्टी संगठन के गठन की प्रक्रिया को गति दी। इसी कड़ी में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलवान सिंह दोधवा से विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पूर्व पुलिस अधिकारी धर्मपाल, शहरी संयोजक गुरजंट सिंह घुम्मन, शहरी प्रधान मनोज सचदेवा व प्रकोष्ठ के रानियां शहरी के प्रधान हरदेव सिंह की उपस्थिति में कर्मचारी प्रकोष्ठ की रानियां शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में दिलबाग सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि गुरविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, कौर सिंह को उपप्रधान व विनोद कुमार को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह, सरदूल सिंह व गुरचरण सिंह को महासचिव बनाया गया है। वहीं वरिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, शिंगारा सिंह को प्रचार सचिव व पाल सिंह फौजी को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।