Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने किया संगठन का विस्तार

 
जारी की चिकित्सा प्रकोष्ठ रानियां हलका की शहरी कार्यकारिणी
 
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने किया संगठन का विस्तार 
 चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर भी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों में भर रहे उत्साह

सिरसा।  20 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने शनिवार को जिले में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजकुमार डूमड़ा से विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता, रानियां शहरी प्रधान मनोज सचदेवा, शहरी संयोजक गुरजंट सिंह घुम्मन व चिकित्सा प्रकोष्ठ के रानियां शहरी प्रधान डॉ. गुरनाम सिंह की उपस्थिति में चिकित्सा प्रकोष्ठ की रानियां शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में डॉ. नरेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि डॉ. गुरजीत संधु व डॉ. अवतार सिंह को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार डॉ. जसवीर राम को प्रधान महासचिव व डॉ. बसंत मेहता, डॉ. होशियार सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह व डॉ. नवनीत सिंह को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डॉ. मनोज मेहता को संगठन सचिव, डॉ. रमेश नामसोत को प्रचार सचिव व डॉ. सतनाम सिंह को कोषाध्यक्ष पद दिया गया है।
बॉक्स
चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर जस्सा कर रहे निर्देशित
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा न केवल संगठन का विस्तार करते हुए सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणाएं कर रहे हैं बल्कि सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठकें लेकर व मौखिक रूप में भी उन्हें आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां करने को भी निर्देशित कर रहे हैं। सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों में इस जयंतती समारोह को लेकर उत्साह भरते हुए इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा उन्हें अधिक से अधिक लोगों को इस जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने का आह्वान कर रहे हैं और सहज भाव से दिए गए दायित्व को पूरी कत्र्तव्यनिष्ठता से निभाते हुए समाज के संबद्ध वर्गों के कल्याण के लिए भी निष्ठापूर्वक करने का आह्वान कर रहे हैं।