Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी कार्यकारिणी विस्तार को गति घोषित की अजा प्रकोष्ठ रानियां शहरी कार्यकारिणी​​​​​​​

 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने दी कार्यकारिणी विस्तार को गति  घोषित की अजा प्रकोष्ठ रानियां शहरी कार्यकारिणी​​​​​​​
सिरसा  05 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने रविवार को जिले में इनेलो संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वरदास से विमर्श करके प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरजभान बोमरा, रानियां हलकाध्यक्ष मनोज सचदेवा, हलका संयोजक गुरजंट सिंह घुम्मन की उपस्थिति में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ रानियां शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में हंसराज बाजीगर को प्रधान बनाया गया जबकि मलकीत राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरमीत राम को प्रधान महासचिव, बलकार राम को प्रचार सचिव, सुखदेव राम को संगठन सचिव, लखवीर राम को 
कोषाध्यक्ष, जगीराम व प्रीतमराम को उपप्रधान, सुमिंद्रराम सिंगीकाट, मंगलराम सिंगीकाट व जब्बरराम सिंगीकाट को महासचिव पद सौंपा गया है।