इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की जारी है संगठन विस्तार की मुहिम
जारी की चिकित्सा प्रकोष्ठ सिरसा हलका की शहरी कार्यकारिणी
Sep 30, 2025, 14:27 IST

सिरसा 30 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने मंगलवार को जिले में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजकुमार डूमड़ा से विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता, इनेलो शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिरसा शहरी हलका के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र भाटिया की उपस्थिति में चिकित्सा प्रकोष्ठ की सिरसा हलका की शहरी कार्यकारिणी घोषित की। इसमें डॉ. नरेंद्र खुराना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि डॉ. अमित यादव को प्रधान महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. माधव सिंह व डॉ. विराट खेतरपाल को महासचिव बनाया गया है जबकि डॉ. अमनदीप, डॉ. अनमोल चड्ढा, डॉ. कुलदीप सिंह व डॉ. राजेश लूणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. अमित अरोड़ा को संगठन सचिव, डॉ. पंकज कुमार को प्रचार सचिव व डॉ. कमल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

