Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने घोषित की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सिरसा हलका की कार्यकारिणी

 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने घोषित की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सिरसा हलका की  कार्यकारिणी 
सिरसा 2 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने गुरुवार को जिले में इनेलो परिवार का विस्तार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशोक प्रधान से विमर्श करके प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो. बहादुर सिंह कसवां, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल व हलका संयोजक राकेश सिंवर की उपस्थिति में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सिरसा हलका की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में के रायसिंह मइया को प्रकोष्ठ का सिरसा हलकाध्यक्ष बनाया गया जबकि राजेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार बलवंत सिहाग, देवीलाल मइया, रोहताश व अनिल बेनीवाल को उपप्रधान बनाया गया है। उधर सज्जन सिंह को प्रधान महासचिव व ओमप्रकाश नंबरदार, राजेंद्र सिंह व सचिन को महासचिव पद दिया गया है। इसी प्रकार सोहनलाल को कोषाध्यक्ष, सुखदेव सिंह को प्रचार सचिव व राममूर्ति को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।