इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने घोषित की हलका कालांवाली श्रमिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी
हरबंस सिंह को सौंपा वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व
Sep 1, 2025, 14:06 IST

सिरसा 1 सितंबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा निरंतर जिले में पार्टी संगठन को मजबूती देते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन व उनकी कार्यकारिणी घोषित कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला से विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रपाल जांगड़ा, कालांवाली के हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदु, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर गुरतेज सिंह, हलका के श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रधान बलविंद्र सिंह की उपस्थिति में कालांवाली हलके की श्रमिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में हरबंस सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान व पवन कुमार को प्रधान महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। वहीं राजकुमार, गुरजीत सिंह प्रजापति, इंद्रसिंह, मंगा सिंह व परमपा को उपप्रधान बनाया गया है। इसी प्रकार मलकीत सिंह, राकेश कुमार कंबोज, नसीब सिंह व गुरप्रीत सिंह प्रजापति को महासचिव बनाया गया है। वहीं नत्था सिंह, प्यारा सिह, मदनलाल व हरपाल सिंह को सचिव बनाया गया है जबकि गुरजंट सिंह को प्रचार सचिव, लालचंद प्रजापति को संगठन सचिव व इंद्रजीत सिंह को कोषाध्यक्ष पद सौंपा गया है।

