Pal Pal India

संगठनात्मक ढांचे की मजबूती में जुटे इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा

 घोषित की चिकित्सा प्रकोष्ठ की हलका ऐलनाबाद कार्यकारिणी 
 
  संगठनात्मक ढांचे की मजबूती में जुटे इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा
सिरसा 8 अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह अपने जिले में पार्टी के 
संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. राजकुमार डूमड़ा से विमर्श कर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. पंकज गुप्ता, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, हलका संयोजक महेंद्र बाना व प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह की उपस्थिति में चिकित्सा प्रकोष्ठ की ऐलनाबाद कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में डॉ. मदनलाल को वरिष्ठ उपप्रधान पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डॉ. साधुराम, डॉ. गोपीराम, डॉ. महेंद्र सिंह डूडी को संयुक्त रूप से उपप्रधान बनाया गया है। वहीं डॉ. महेंद्र ज्याणी को प्रधान महासचिव का पद दिया गया है। उधर, डॉ. बलबीर सिंह साहु, डॉ. प्रदीप सिहाग, डॉ. महावीर प्रसाद, डॉ. जगदीश को महासचिव पद सौंपा गया है। डॉ. सिंध बाज को कोषाध्यक्ष, डॉ. इंद्रपाल डारा को प्रचार सचिव, डॉ. रणवीर को संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है जबकि डॉ. मांगेराम, डॉ. राजेंद्र सिहाग, डॉ. राजू, डॉ. लालचंद बिरड़ा, डॉ. राजवीर कसवां, डॉ. सुभाष चंद्र व डॉ. राजेंद्र को संयुक्त रूप से सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।