इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने जारी की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सिरसा शहरी कार्यकारिणी
Oct 19, 2025, 13:57 IST

सिरसा19 अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा निरंतर अपने जिले में पार्टी संगठन का विस्तार कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार कोउन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयकुमार पंवार से विमर्श करके प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुंभाराम, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज की उपस्थिति में इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सिरसा हलके की शहरी कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में गोविंदराम सुथार को प्रकोष्ठ का शहरी प्रधान बनाया गया है वहीं वेदप्रकाश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सौंपा गया है। इसी प्रकार कृष्ण कुमार को प्रधान महासचिव, रण सिंह वर्मा को संगठन सचिव, कृष्ण कुमार को प्रचार सचिव पद सौंपा गया है। इसी प्रकार सोनू जांगड़ा, राजू नाई व प्रेम सैनी को उपाध्यक्ष, हरिप्रकाश, गुरदीप सिंह व जसपाल कंबोज को महासचिव तथा बूटा सिंह नाई, हंसराज कंबोज, लवप्रीत कंबोज व मलकीत कंबोज को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

