Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा, कोटली ने घोषित की युवा प्रकोष्ठ के हलका रानियां कार्यकारिणी​​​​​​​

 गौरीशंकर प्रजापति को बनाया युवा प्रकोष्ठ का उपप्रधान
 
 इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा, कोटली ने घोषित की युवा प्रकोष्ठ के हलका रानियां कार्यकारिणी​​​​​​​
 सिरसा।2 अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व युवा इनेलो
जिलाध्यक्ष भगवान कोटली ने संयुक्त रूप से युवा इनेलो संगठन का विस्तार
किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य
देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन
कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी
सुनैना चौटाला, युवा इनेलो के प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी से विमर्श
के बाद रानियां हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, युवा इनेलो के रानियां
हलकाध्यक्ष जेपी कंग की उपस्थिति में युवा इनेलो की हलका रानियां की
कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में गौरीशंकर प्रजापति को
वरिष्ठ उपप्रधान पद दिया गया है जबकि संदीप गोदारा, गुरमेश बिश्रोई, अशोक
कंबोज, गुरतेज सिंह, जितेश बणी, नसीब चीमा, पृथ्वी खिचड़, नवदीप बराड़ व
यादविंद्र सिंह भुल्लर को उपप्रधान बनाया गया है। इसी प्रकार हरपाल विर्क
को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लखविंद्र सिंह,
फतेह बणी, जगजीवन सिंह, पुनीत कसवां, चरणजीत सिंह, अजय टाक, विकास, सतपाल
सहारण, सुरेश झोरड़, अनिल कंबोज, गगनदीप बराड़ व सुरेंद्र बिरट को
महासचिव नियुक्त किया गया है। राजू ढिढारिया को कोषाध्यक्ष, प्रदीप चाहर
को प्रचार सचिव, नवीन चाहर को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी
प्रकार अमृत सिद्धु, खुशमन सिद्धु, नरेश कुमार, नानकचंद कंबोज, कुलदीप
कंबोज, दलीपचंद प्रजापति, विनोद गुर्जर, भारत सिहाग, सुनील कुमार,
गुरजिंद्र बराड़, विकास खत्री, विकास छापोला, कुलबीर कंबोज व संयज
कासनियां को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा गुरसेम बराड़,
सुदेश चाहर, रवि डूडी, कुलदीप साहु, संदीप झोरड़, अजय चीमा व हुसन विर्क
को विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है।