इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा जुटे संगठन विस्तार में
घोषित की रानियां हलका की पिछड़ा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी
Jul 26, 2025, 13:04 IST

सिरसा 26 जुलाई इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयसिंह पंवार से विमर्श के बाद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुुंभाराम, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला व प्रकोष्ठ के हलका रानियां प्रधान चंद्र कंबोज की उपस्थिति में रानियां हलके की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्यकारिणी जारी की। घोषित कार्यकारिणी में धर्मपाल को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि हीरा सिंह, दिनेश कुमार, अविनाश, हरविंद्र सिंह, उधम सिंह, लखविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह खंभ, बनवारीलाल को उपप्रधान मनोनीत किया गया है। वहीं गुरजीत सिंह को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार महेंद्र सिंह, राजेंद्र नानूआना, अमित कुमार, हरभेज सिंह, विकास, सुखदेव सिंह, हरजिंद्र, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह व दलीप सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार बलवंत सिंह, विरसा सिंह, दयाराम, सतपाल, इंद्रपाल, पालाराम, नेतराम, संदीप कुमार, बलविंद्र सिंह, गौरव, महंगा सिंह व कुलविंद्र सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उधर जोगेंद्रपाल को कोषाध्यक्ष, आजम सिंह को प्रचार सचिव व कृष्ण कुमार को संगठन सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।

