Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की टपरीवास हलका रानियां शहरी कार्यकारिणी मुकेश कुमार को बनाया वरिष्ठ उपप्रधान​​​​​​​

 
 इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की टपरीवास हलका रानियां शहरी कार्यकारिणी मुकेश कुमार को बनाया वरिष्ठ उपप्रधान​​​​​​​
 सिरसा 18 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा निरंतर जिले
में पार्टी संगठन को मजबूती देते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन व उनकी
कार्यकारिणी घोषित कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को इनेलो जिलाध्यक्ष
जसवीर सिंह जस्सा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला,
प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां
के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला,
इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला,
टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां से
विमर्श करके व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जंगीर सिंह एमसी, हलकाध्यक्ष
हरमीत सिंह पंडोरीवाला, शहरी प्रधान मनोज सचदेवा चेयरमैन, शहरी संयोजक
गुरजंट घुम्मन व
प्रकोष्ठ की शहरी कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलवंतनाथ  की उपस्थिति में
रानियां शहर की
टपरीवास प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में मुकेश
कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि विजयनाथ व कुलवंत नाथ को
उपप्रधान पद पर मनोनीत किया है। इसी प्रकार सुरेंद्र कुमार को प्रधान
महासचिव का पद दिया गया है जबकि मक्खनराम, राजेशनाथ व गुरदास को महासचिव
बनाया गया है। वहीं बलवंत, अंग्रेज कुमार, अजय कुमार व बन्नानाथ को सचिव
पद दिया गया है। इसी प्रकार सुखबीर नाथ को संगठन सचिव, बग्गाराम को
प्रचार सचिव व मुकेश को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।