Pal Pal India

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की युवा इनेलो की हलका ऐलनाबाद कार्यकारिणी​​​​​​​

 
विपिन रूपावास को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी
 
  इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की युवा इनेलो की हलका ऐलनाबाद कार्यकारिणी​​​​​​​
सिरसा 31 जुलाईइंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने गुरुवार को भी अपने संगठन का विस्तार किया। गुरुवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, युवा प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी व जितेंद्र राठी से विमर्श के बाद युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, युवा इनेलो के ऐलनाबाद हलके के प्रधान अशोक हंजीरा, हलका संयोजक महेंद्र बाना, हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड की उपस्थिति में हलका ऐलनाबाद की युवा कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में विपिन रूपावास को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है जबकि महिपाल, चंद्रमुनि, शुभम सिंवर व पंकज को उपप्रधान बनाया गया है। इसी प्रकार गणदेव को प्रधान महासचिव बनाया गया है जबकि सुरजीत खोड, कुलदीप, प्रदीप व अमनदीप को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।योगेश ढिल्लों को संगठन सचिव, मुकेश को प्रचार सचिव, जसवंत को कोषाध्यक्ष पद दिया गया है जबकि रवि, विक्रम, रजनीश, बादल, हनुमान व राकेश को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है