इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर जस्सा ने घोषित की युवा इनेलो की हलका डबवाली कार्यकारिणी
जोगेंद्र सिहाग को सौंपी वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी
Jul 30, 2025, 13:54 IST

सिरसा 30 जुलाईइंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा निरंतर अपने संगठन की मजबूती के लिए जुटे हैं और उसका विस्तार कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला, युवा प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी व जितेंद्र राठी से विमर्श के बाद युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, युवा इनेलो की डबवाली हलके के प्रधान सतपाल खिचड़, हलका संयोजक विनोद अरोड़ा, हलकाध्यक्ष मंदर सिंह सरां की उपस्थिति में हलका डबवाली की युवा कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में जोगेंद्र सिहाग को वरिष्ठ उपप्रधान पद दिया गया है जबकि कपिल गोदारा, सुखराज सिंह, सुरेंद्र शर्मा, तरसेम सरपंच, कुलदीप सिंह, हरीश गेदर, रमेश गोदारा, राजवंत सिंह, बलजिंद्र सिंह, गुरजीत खैरा, राजवंत सिंह, जसकरण सिंह, संदीप ज्याणी, शंकर बेनीवाल को उपप्रधान बनाया गया है जबकि टोनी सहारण को प्रधान महासचिव का दायित्व सौंपा गया है, वहीं अवतार लब्बू, खुशप्रीत कुंडर, जसविंद्र सिंह साहु, गगनदीप कसवां, वीरेंद्र कसवां, प्रवीण भादू, अमन सरपंच, रंजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, विनीत जाखड़, राजेश डूडी, हरदीपेंद्र सिंह, जगमीत सिंह व लवप्रीत सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार सचिन गोदारा को आईटी इंचार्ज, राजेश नेहरा को संगठन सचिव, नरेश सिहाग को प्रचार सचिव, राजेंद्र गोदारा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि देवेंद्र सिंह, सुनील साहु, संदीप सिंह, अमित गोदारा, संदीप गोदारा, गुरप्रीत सिंह, प्रवीण, जर्मनदीप सिंह सलवारा, वीरेंद्र बाहू, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, भीमसेन, अमित बिश्रोई, ऋषि पारीक, संदीप मुंदलिया, कमल जाखड़ व दीप्टी साईं को सचिव पद सौंपा गया है। उधर, मोहित मेहता, सुखप्रीत, सुरेंद्र सेठी, भूपेंद्र भिंडा, अजय भारी, सुरेंद्र गोदारा, राजाराम सिहाग, रवि कंडेला व मनप्रीत बावा को युवा इनेलो की हलका डबवाली
कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

