Pal Pal India

सामाजिक कल्याण के रूप में इनेलो ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का जन्मदिन

 
कहीं छात्राओं को साइकिल वितरित तो कहीं लगे रक्तदार शिविर, लंगर
 
 सामाजिक कल्याण के रूप में इनेलो ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का जन्मदिन
 पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने दी पार्टी सुप्रीमो को शुभकामनाएं
पार्टी सुप्रीमो सिरसा15 फरवरी इंडियन नेशनल लोकदल ने बीते शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का 63वां जन्मदिन सामाजिक कल्याण दिवस के रूप में पूरे हर्षोल्लास से मनाया। डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा साहुवाला की अध्यक्षता में सबसे पहले जिले के गांव भारूखेड़ा में दसवीं व दस जमा दो कक्षा की उन 36 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई जो अपने गांव से दूर अन्य गांवों में शिक्षा ग्रहण करने पैदल जाती थी। इसके बाद गांव रिसालियाखेड़ा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के सम्मान में रक्तदार शिविर आयोजित किया गया जिसमें 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सामाजिक कल्याण के कार्यों की कड़ी में ही सकताखेड़ा की गौशाला में अखंड पाठ का भोग डालने के बाद श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि इनेलो सदैव पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस व जन्मदिन पर सदैव सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्तासीन होते ही उपरोक्त नेताओं के जन्मदिन को राज्य स्तर पर भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा साहुवाला ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बताए रास्ते पर चलते हुए जहां दबे कुचले वर्ग के कल्याण की आवाज को बुलंद कर रहे हैं वहीं अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी शीर्ष पर रखते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल द्वारा आरंभ की गई बुजुर्गों की पेंशन को काटने के मामले में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला द्वारा पंचकुला में बुजुर्गों के साथ धरने की चेतावनी के साथ ही सरकार ने घबराकर सभी बुजुर्गों को पेंशन जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जो इनेलो की जीत है। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि अभय चौटाला ने ही सबसे पहले तीन काले कृषि कानूनों को लेकर किसानों के समर्थन में अपनी विधानसभा से इस्तीफा देकर पूरे देश में नज़ीर पेश की थी। इनेलो शासनकाल में उन्होंने खिलाडिय़ों के उत्साहवद्र्धन के लिए नई खेल नीति के साथ-साथ सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं भी तैयार कर उन्हें अमलीजामा पहनाया था जिसका लाभ आज भी लोग ले रहे हैं। 

इन कार्यक्रमों में डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर सिंह ओढां, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, इनेलो खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद रोज, अजनीश कनेडी, डबवाली के शहरी प्रधान लवली मेहता, शहरी संयोजक संदीप गर्ग, युवा जिला उपाध्यक्ष अजय जाखड़, डबवाली नगरपरिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, उपाध्यक्ष अमन बंसल, युवा शहरी प्रधान कुलदीपक सहारण, कुलदीप गोदारा, गिरधारी बिस्सु, मोहन लाल सहु, मलकीत सिंह, रिटायर्ड तहसीलदार दिलावर सिंह, सुनील डूडी, एससी सैल के प्रधान महेंद्र बिज्जुवाली, पिछड़ा वर्ग प्रधान बहादुर सरपंच, राजू शर्मा व संजय सोनी सहित अनेकानेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।