Pal Pal India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ी भारत की साख: डॉ. अशोक तंवर

बोले, कल्याणकारी योजनाओं के बूते केंद्र व हरियाणा में बनेगी भाजपा की तीसरी बार सरकार

 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में बढ़ी भारत की साख: डॉ. अशोक तंवर 
 सिरसा, 10 फरवरी। पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सशक्त भूमिका में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के प्रति संकल्पों के चलते आज समूचे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। वे शनिवार को हुडा सेक्टर में अपने आवास के बाहर दीवार लेखन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सभी वर्गों के लोग इन नीतियों व योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से माहौल ये बना है कि तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाएगी। 

डॉ. तंवर ने कहा कि पार्टी की ओर से आरंभ किया गया चलो गांव की ओर अभियान के दौरान उनका प्रवास गांव माधोसिंघाना में था जहां उन्होंने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण करने पर पाया कि पूरे चिकित्सकों के साथ-साथ वहां आवश्यक दवाओं का भी पर्याप्त भंडारण था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि गांव स्तर पर आमजन के लिए सुविधाएं मयस्सर हैं तो शहरों में दी गई सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बॉक्स

भाजपा का हूं समर्पित कार्यकर्ता: डॉ. तंवर

इस दौरान उनसे लोकसभा का चुनाव किस क्षेत्र से लडऩे बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी उन्हें जहां सभी जो भी आदेश देगी, वे उसकी पालना करेंगे।