जिओ फेंसिंग के विरोध में की भूख हड़ताल और सौपा ज्ञापन: डॉ. आरके दहिया
18 अधिकारी व कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल : डॉ. आरके दहिया
Aug 28, 2025, 14:07 IST

सिरसा। 28 अगस्त अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के द्वारा सांकेतिक भूख हड़ताल जिला नागरिक अस्पताल के प्रांगण में की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी संगठन के पदाधिकारी के द्वारा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। आज की हड़ताल में डॉ विपुल गुप्ता, डॉ. आरके दहिया, डॉ प्रतीक गोयल, डॉ. सिद्धात आहूजा, डॉ पंकज कुमार ईएनटी सर्जन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, योगेश खन्ना,प्रदीप गर्ग फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन, राजकुमार प्रधान, पन्नालाल नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन, पंकज,रमन लैब टेक्नीशियन ऑफिसर एसोसिएशन, श्री राजेश कुमार श्रीमती लक्ष्मी देवी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन, सुनीता कालीरमन मिनिस्टरियल स्टाफ, डॉ. विनोद जांगड़ा विकास,लखविंदर, हरविंदर, नसीब सिंह रेडियोग्राफी संगठन सिरसा, आज के भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला तालमेल कमेटी के संयोजक डॉक्टर की विपुल गुप्ता के द्वारा की गई और हरियाणा सरकार के द्वारा कर्मचारियों पर थोपी जा रही जिओ फेंसिंग अटेंडेंस के विरोध में यह भूख हड़ताल राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला सिरसा में आयोजित की गई और डॉ. विपुल गुप्ता व डॉ. आरके दहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि अधिकारी व कर्मचारी सरकार के ऐसे आदेशों के खिलाफ खड़े हैं वह सरकार के इस प्रकार के किसी भी तानाशाही फरमान को नहीं मानेंगे। धरना स्थल पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू को सभी संगठन के पदाधिकारी के द्वारा जिओ फेंसिंग के विरोध में निजता के उल्लंघन के मामले में ज्ञापन सोपा गया। विज्ञापन सोपने के उपरांत नई स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ आरके दहिया प्रधान, डॉ विपुल गुप्ता सचिव, योगेश खन्ना सह सचिव, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी राजकुमार भारद्वाज मेंबर, चरण सिंह लेखाधिकारी, सुनीता काली रमन एडवाइजर, अमित कुमार व विकास ढिल्लों मेंबर के पदों पर मनोनीत किया गया।

