Pal Pal India

सैकड़ों लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के प्रति जताई आस्था, सैकड़ों ने समर्थन दिया

 
- पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के प्रति आस्था जताते हुए सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन
 
 सैकड़ों लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के प्रति जताई आस्था, सैकड़ों ने समर्थन दिया
  कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध : कुमारी सैलजा

हिसार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के प्रति आस्था जताते हुए सैकड़ों लोगों ने समर्थन दिया। हिसार में डाबड़ा चौक स्थित आवास पर आयोजित की गई बैठक में सैकड़ों लोग पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में सिरसा लोकसभा व कालांवाली विधानसभा के जेजेपी के पूर्व प्रत्याशी निर्मल सिंह मलरी, भूना से शक्ति सरवटा, सुनील, शुभम, पवन, राहुल, अमित राघल व उनके काफी साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी भंाति फतहेबाद से दिव्यानंद महाराज, खरक पूनिया मठ से महंत पवन पुरी महाराज, भाजपा से जुड़े हलका रतिया के सैन समाज के प्रधान अशोक कुमार, रतिया से इनेलो छोडक़र डॉ. यादविंद्र सिंह गर्ग, सरदार मेजर सिंह, डॉ. राज नागपुर, दीपक महता, मोहित चौधरी, अविनाश कंबोज नागपुर, रविंद्र कंबोज, तरुण महता, सुरेश मधु व रवि मधु नागपुर कांग्रेस में शामिल हुए। भूना के रविदास मंदिर के पाठी सतपाल सिंह भी कुमारी सैलजा के आवास पर पहुंचे और अपने साथियों के साथ कुमारी सैलजा को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन चंद्रभान महता भी मौजूद रहे। 
    इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि बहन सैलजा ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए हमेशा निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति की है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि बहन सैलजा की कार्यशैली, तत्परता, अनुशासन व रचनात्मक सोच सभी को प्रभावित करती है। 
   इस दौरान समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों को समुचित आदर-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों के उत्थान एवं उनके हितों के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की सरकार बनते ही इनको लेकर जो गारंटी दी गई है सबसे पहले उन्हें पूरा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जातिगणना का कार्य भी सबसे पहले करवाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग से जुड़े व्यक्ति को उसका समुचित हक देना चाहती है।