माननीय राज्यपाल हरियाणा प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा रैडक्रास को भेंट किए 10 नए रोगी वाहन तथा पंचकुला के वृद्ध आश्रम में बुर्जुगों साथ मनाया अपना 82वां जन्म दिवस

प्रो. असीम कुमार घोष, माननीय राज्यपाल हरियाणा द्वारा अपने 82वें जन्मदिन पर हरियाणा रैडक्रास को 10 नए रोगी वाहन की सौगात दी जिसे उन्होंने हरियाणा लोक भवन में हरी झंडी दिखाकर मानवीय कार्यों के लिए समर्पित किया। साथ ही राज्यपाल महोदय ने एक करोड रूपये की अनुदान राशि 9 नए रोगी वाहन खरीदने के लिए हरियाणा रैडक्रास को प्रदान करने की घोषणा की। जिससे हरियाणा के प्रत्येक जिले में एक रोगी वाहन जरूरतमंद लोगों के मुहैया कराया जा सकेगा। इस उपलक्ष्य पर हरियाणा रैडक्रास द्वारा सैक्टर 15 पंचकुला स्थित वृद्ध आश्रम में भी राज्यपाल हरियाणा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल महोदय ने जिला रैडक्रास पंचकुला द्वारा संचालित फीजियोथैरेपी केन्द्र का अवलोकन किया और विशेष बच्चों को उपहार वितरित किए। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे बुर्जुगों से वार्तालाप किया और आश्रम का जायजा लिया। बुर्जुगों ने राज्यपाल महोदय से केक कटवाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की। राज्यपाल ने सभी 21 बुर्जुगों (11 पुरूष और 10 महिलाएं) को शाल भेंट की। इस उपलक्ष्य पर राज्यपाल महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा रैडक्रास मानवीय कार्यों में अपनी एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रही है और साथ ही संस्था की गतिविधियों को भरपूर प्रशंसा भी की। उन्होंने हरियाणा राज्य रैडक्रास के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी की संस्था को अग्रणी बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशंसा की। राज्यपाल महोदय द्वारा हरियाणा रैडक्रास को पूरे भारत मे अपनी मानवीय गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी का आहवान किया। इस उपलक्ष्य पर माननीय राज्यपाल ने रैडक्रास वृद्धाश्रम सैक्टर-15 पंचकुला हेतु 5 लाख रूपये अनुदान राशि भी भेंट की।
श्री अंकुश मिगलानी वाईस चेयरमैन भारतीय रैडक्रास समिति, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा, हरियाणा राज्य रैडक्रास को 10 नए रोगी वाहन तथा 1 करोड रूपये 9 नए रोगी वाहनों के लिए भेंट करने और वृद्ध आश्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए माननीय राज्यपाल का धन्यवाद प्रकट किया और राज्यपाल महोदय जी को यह आश्वासन दिया कि हरियाणा रैडक्रास पूरे भारत में अपनी मानवीय गतिविधियों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगी और रैड क्रास को और अधिक उचाईयां प्रदान करेंगें।

