Pal Pal India

भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग: अनुराग ठाकुर

 

 

इंडी अलायंस में अपनी ढपली-अपना राग की नौबत: अनुराग ठाकुर 

 
  भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग: अनुराग ठाकुर
 भाजपा ने किया है, भाजपा ही करेगी हिमाचल का विकास: अनुराग ठाकुर 
 05 मई 2024, हिमाचल प्रदेश: 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई और आदरणीय श्री प्रेम कुमार धूमल जी की डबल इंजन की सरकार में 1 दिसंबर 2002 को हिमाचल प्रदेश को विशेष इंडस्ट्रियल पैकेज मिला था उसी की देन है कि आज हिमाचल के बद्दी और नालागढ़ में हजारों उद्योग लगे हैं और लाखों लोगों को रोजगार मिला है। मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क भी भारतीय जनता पार्टी की ही देन है। आज हिमाचल में जो रेल और सड़क विकास हुआ है यह भी भारतीय जनता पार्टी ने ही कराया है। मगर इसमें एक बात यह भी है कि विकास के कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण राज्य सरकार को करना होता है। बिना जमीन अधिग्रहण के विकास के कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि हिमाचल का विकास भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है, और आगे भी भारतीय जनता पार्टी ही करेगी।
 अनुराग सिंह ठाकुर ने यह बातें नालागढ़ में एक विशाल जनसभा में कही। 

 अनुराग ठाकुर ने कहा कि “जब हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि हम हिमाचल से जुड़ने वाली सड़क नहीं बनाएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि विकास के लिए नीति और नियत के साथ-साथ डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहद जरूरी होती है। आज हम लोकसभा चुनाव में अपने विकास के ट्रैक रिकॉर्ड के ऊपर लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस भय और भ्रम फैलाकर चुनाव में उतरी है। उनके गठबंधन का हाल यह है कि सभी एक दूसरे पर विश्वास ख़त्म हो चुका है