Pal Pal India

बहस के बाद स्वास्थ विभाग कर्मी ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर

 
बहस के बाद स्वास्थ विभाग कर्मी ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर
हिसार, 13 सितंबर। घरेलू झगड़े को लेकर चलते स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गांव सिंघरान निवासी राजकुमार सीएससी मंगाली में दंत चिकित्सक के पास असिस्टेंट के पद पर नियुक्त है। उसकी अपनी पत्नी प्रभारी के साथ काफी समय से मतभेद चल रहा था। आपसी मतभेद के चलते बुधवार की सुबह मामला इतना अधिक बढ़ गया कि राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और पत्नी को गोली मार दी।

गोली पत्नी की कमर में लगी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए शहर के एक नीचे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपित पति शराब पीने का आदी है और शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता है।