हरियाणा बना अपराधियों की शरणस्थली: आदित्य देवीलाल चौटाला
बोले, हरियाणा में कानून व्यवस्था ठप, भय के साए तले जीने को विवश प्रदेशवासी
Jun 6, 2025, 14:09 IST

सिरसा 06 जून डबवाली के इनेलो विधायक व सिरसा प्रभारी आदित्य देवीलाल चौटाला ने
कहा कि आज पूरे हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से लचर है
और आपराधिक छवि के लोगों का बोलबाला है जिससे प्रदेशवासी भय के साए तले
जीने को मजबूर हैं। वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय
में मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में
भाजपा की कमजोर शासकीय पकड़ होने के कारण अफसरशाही हावी है और भ्रष्टाचार
चरम पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गुंडागर्दी के कारण स्थिति ये है
कि हिसार और यमुनानगर जोन में शराब ठेकों की बोली तक नहीं हुई। इससे
अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा कैसे गुंडों की शरणस्थली बना हुआ है।
इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि इसी गुंडागर्दी के कारण आज
हरियाणा में व्यापार पूरी तरह से सीमित होकर रह गया है और कोई भी
उद्योगपति हरियाणा में नया उद्योग लगाने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा।
प्रदेश सरकार की ढीली कार्यप्रणाली से प्रदेशवासी त्रस्त हैं और इनेलो को
अपना विकल्प मान रहे हैं। विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि जब
पंजाब ने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने से इंकार किया तो इनेलो की
हुंकार से ही पंजाब हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने को बाध्य हुआ।
ये कार्य केवल इनेलो के मजबूत संगठन के कारण ही हुआ। उन्होंने कहा कि
पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला
ने जिस प्रकार इनेलो संगठन की मजबूत नींव रखी, ठीक उन्हीं के नक्शेकदम पर
चलते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला भी इनेलो संगठन को
पूरी मजबूती दे रहे हैं ताकि मजबूत संगठन के बल पर सत्तासीन होकर प्रदेश
के विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण का कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से वायदा किया था कि वे किसानों
की आय दुगुणा करेंगे मगर आज तक उन्होंने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया
और न ही कोई नीति बनाई जिससे किसानों की दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा
कि प्रदेश भाजपा सरकार की लापरवाही व निकम्मेपन के कारण ही आज सिरसा जिले
में आखिरी टेल तक किसानों को खेत में पानी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण
उसका नरमा कपास बिजाई का सीजन समाप्त हो गया है और वे आर्थिक नुकसान
झेलने पर बाध्य हैं। इनेलो विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह
हुड्डा ने बड़े बिल्डर्स से मिलकर किसानों की जमीनों को सस्ते भाव में
बिकवाकर उसमें से धन कमाया। सीधे तौर पर उन्होंने किसानों को छलने का काम
किया। वहीं इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में तेजी
से पार्टी संगठन मजबूत हो रहा है। इसका जीता जागता प्रमाण सिरसा में भी
ऐसे ही मजबूत संगठन के रूप में देखा जा सकता है। इस अवसर पर उनके साथ
इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, डबवाली के हलकाध्यक्ष मंदर सिंह
ओढां, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरिन्द्र सिंह गिल, कालांवाली हलकाध्यक्ष
जसविंद्र सिंह बिंदु, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, जिला प्रेस
प्रवक्ता महावीर शर्मा, महेंद्र बाना, मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन,
गुरप्रीत गिल व नरेश सहारण आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।