Pal Pal India

अल्पमत में हरियाणा सरकार, इस्तीफा दें सीएम नायब सैनी:सैैलजा

 कहा-प्रदेश में लागू होना चाहिए राष्ट्रपति शासन
 
  अल्पमत में हरियाणा सरकार, इस्तीफा दें सीएम नायब सैनी:सैैलजा
चंडीगढ़, 07 मर्ई। अखिल भारतीय कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांगे्रस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन से सरकार अल्पमत में आई गई, ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए साथ रही राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि  हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत है जबकि  उनके पास 42 विधायक बजे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता ही विधायक परेशान है, जो समर्थन वापस लेकर  कांगे्रस की ओर जा रहे हैं क्योंंकि जनता इस समय कांगे्रस की ओर देख रही है, कांगे्रस ही इस प्रदेश और देश का भला कर सकती है।