हरियाणा का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने पर खर्च कर रहे सीएम :अनुराग ढांडा
Feb 13, 2026, 20:06 IST

चंडीगढ़, 13 फ़रवरी पंजाब की एक महिला विधायक द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर प्रलोभन का आरोप लगाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा पंजाब में विधायक खरीदने की कोशिशों में लगाया जा रहा है।
चंडीगढ़ में शुक्रवार को जारी बयान में अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सडक़ों, नशे के फैलते जाल और खिलाडिय़ों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नौ महीनों से खिलाडिय़ों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला। बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है। महिलाओं की योजनाओं में कटौती की जा रही है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। वे जनता की सेवा छोडक़र राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है,तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोडऩे की कोशिश में।
अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं