Pal Pal India

हरियाणा में विधानसभा का मानसून सत्र 22 से:CM सैनी बोले- महिलाओं को ₹2100 देने की लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलेगा

 
  हरियाणा में विधानसभा का मानसून सत्र 22 से:CM सैनी बोले- महिलाओं को ₹2100 देने की लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलेगा
 चंडीगढ़, 01 अगस्त सीएम नायब सैनी की अगुआई में कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें फैसला लिया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। यह कितने दिन का होगा, इसके बारे में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में तय किया जाएगा। कैबिनेट की मीटिंग में 21 एजेंडे रखे गए, जिनमें से 17 पास हुए।

सीएम नायब सैनी ने बताया कि कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी जल्द साझा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा।

कैबिनेट में लिए फैसलों से जुड़े अपडेट्स....

  • सीएम ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार काम कर रही है। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जल्द ही इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए इस पोर्टल को खोल दिया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष इसको लेकर झूठा प्रचार कर रहा है। इनका काम है कि ये अपनी तरफ उंगली न करके दूसरे की तरफ उंगली करते हैं। कांग्रेस ने तो दुष्प्रचार में मास्टरी कर ली है।
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों के लिए SOP पर सैनी कैबिनेट ने मुहर लगाई।
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि गन्नौर में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 3000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपए का ऋण हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूर किया गया है। इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्कि आसपास के कई राज्यों के किसानों को भी फायदा होगा।
  • 60 साल से अधिक उम्र के पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए हर महीने 10 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा।
  • कैबिनेट मीटिंग में एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी गई है। इसके लिए विवाद समाधान-2 योजना की शुरुआत की गई है। अगर किसी को तय समय पर एलॉटमेंट नहीं मिलती है तो उन्हें 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा।