गुरुग्राम: श्रमिकों के शरीर में घुस गए थे सरिये, बचाव कार्य में लगे कई घंटे
सात श्रमिकों के शवों को परिजनों का इंतजार, चार घायलों का हो रहा उपचार
Mar 10, 2026, 20:31 IST

ठेकेदार पर एफआईआर, कंपनी के तीन कर्मचारी सस्पेंड
गुरुग्राम, 10 मार्च सिधरावली स्थित सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 40 फुट गहराई में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए खोदी जा रही मिट्टी के नीचे दबने से सात श्रमिकों की मौत के बाद अब उनके परिजनों के आने का इंतजार है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे में चार घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर श्रमिकों को निकाला गया। इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कंपनी के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।
सोमवार की देर रात सिधरावली में सिग्नेचर ग्लोबल कंपनी की साइट पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने के लिए खुदाई करने के दौरान मिट्टी ढह गई। वहां कार्य कर रहे कई मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। इस सूचना पर पुलिस थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा राज्य आपदा प्रतिक्रया बल व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिट्टी में दबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को सिधरावली के निकट राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सात मजदूरों को मृत घोषित किया गया। मंगलवार सुबह मृतकों के शव गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में लाए गए। मृतक सुपरवाइजर सतीश के परिजनों ने बताया कि बिल्डर कंपनी की तरफ से 15 लाख रुपए का चेक दिया गया है, जबकि अन्य मृतकों के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। बताया गया कि मिट्टी के नीचे दबे कुछ श्रमिकों के शरीर में सरिये घुस गए। इससे बचाव कार्य में भी बाधा आई।मरने वाले छह श्रमिक झारखंड के व एक भरतपुर का
इस हादसे में मरने वालों में शिवशंकर निवासी बनिहारा झारखंड, परमेश्वर मेहटो निवासी होन्डई झारखंड, मंगल मेहटो निवासी हाथी बिन्दा झारखंड, भागीरथ गोपे निवासी पोहिता जमशेदपुर झारखंड, सतीश निवासी बुरका जडथल नगर भरतपुर राजस्थान, संजीव गोपे निवासी पोहिता जमशेदपुर झारखंड, धनंजय मेहटो निवासी होन्डई झारखंड शामिल हैं। इन्द्रजीत, शिवकाम चौधरी निवासी नेपाल व दीनदयाल निवासी बांदीकुई राजस्थान निवासी नेपाल घायल हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों के आने पर उनसे शिकायत प्राप्त करके मामले में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी की ओर से इस हादसे को लेकर कहा गया है कि ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही तीन कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया गया है। सोसायटी पीडि़त परिवारों के साथ है। श्रम विभाग की ओर से सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रवि अग्रवाल को नोटिस जारी करके निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।