गुरुग्राम देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मजबूत इंजन: नायब सिंह सैनी
Dec 30, 2025, 20:09 IST

गुरुग्राम, 30 दिसंबर गुरुग्राम हरियाणा ही नहीं देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मजबूत इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है। यहां 250 से अधिक फॉच्र्यून कंपनियां उपस्थित हैं। गुरुग्राम स्टार्टअप का इको सिस्टम बन रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि यदि सही नीति और नीयत से काम किया जाए तो हम क्या नहीं हासिल कर सकते। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को यहां कंपनी बाग में विकसित गुरुग्राम महारैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आने वाले वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। साथ ही खिलाड़ी तान्या भारद्वाज को भी सम्मानित किया गया।
विकसित गुरुग्राम महारैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 113.64 लाख रुपये की छह परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इनमें 72.96 लाख के दो कार्यों के उद्घाटन व 40.68 लाख रुपये के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली उस संकल्प का प्रतिबिंध है, जो हमने गुरुग्राम को विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में खड़ा करने का हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो समस्याएं हैं, उनका तेज गति से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जब हम गुरुग्राम का नाम लेते हैं तो दुनिया के नक्शे पर एक नया महानगर उभरता हमारी आंखों के सामने नजर आता है। यह वह शहर है जहां गुरु द्रोणाचार्य की शिक्षा व आधुनिक तकनीक का मेल होता है। यहां आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल की कंपनियों से शहर विकास में आगे बढ़ रहा है। यहां 19 से अधिक यूनिकॉर्न स्थापित हैं। देशभर से लोग गुरुग्राम में आते हैं।
उन्होंने काह कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से शहर के रूप में थी, आज यह गुरुग्राम पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज मिलेनियम सिटी के रूप में गुरुग्राम खड़ा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। डबल इंजन की सरकार की ताकत का कमाल है कि आज हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 से लेकर अब तक गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में करीब दो हजार करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। अगर कांग्रेस का 10 साल का शासन देखें तो कुछ नजर नहीं आता। कांग्रेस के शासन में यहां मात्र 724 करोड़ रुपये खर्च किए गए। भाजपा सरकार ने गुरुग्राम विधानसभा में 2000 करेाड़ खर्च किए हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 16 जुलाई को गुरुग्राम में 13 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए किए, जिनकी लागत 209 करोड़ लागत थी। विकास की 66 घोषणाएं की थी, जिनमें से 39 पूरी की जा चुकी हैं। उनमें से 11 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जो विकास कार्य हुए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। गुरुग्राम को स्मार्ट सस्टेनेबल सिटी बनाने का संकल्प लेकर जीएमडीए के माध्यम से विकास में तेजी व पारदर्शिता लाने का काम किया है। सीवरेज, ड्रेनेज, सीसीटीवी से निगरानी का मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 20.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया था। इस कॉरिडोर पर 27 स्टेशन होंगें। यह मेट्रो नए-पुराने गुरुग्राम को जोडऩे का काम करेगी। इससे सडक़ों से भीड़ कम होगी। लाखों लोगों को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता शीतला देवी मेडिकल कालेज का 679 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है। 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुकी है। अगले साल से यह मेडिकल कालेज काम करना शुरू कर देगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों व कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीक पर तेज गति से काम कर रहे हैं। सरकार का मानना है कि गुरुग्राम केवल सडक़ों, इमारतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा के चुनाव चल रहे थे, जब 217 संकल्प लिए गए थे, हमने इनमें से 54 संकल्पों पर पहले ही वर्ष में पूरा करने का काम किया है। 163 संकल्प इसी वित्त वर्ष में पूरा कर लेंगें। इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष अजीत यादव गुरुग्राम महानगर, मेयर राजरानी मल्होत्रा, उषा प्रियदर्शी, महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, कमल यादव, जिला प्रभारी संदीप जाेशी माैजूद रहे।