Pal Pal India

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया गुजविप्रौवि के कलेंडर का विमोचन

 
 गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया गुजविप्रौवि के कलेंडर का विमोचन
  जनवरी 09
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन  किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने माननीय मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में विशेष भेंट की। कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की रैंकिंग तथा अन्य उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि विश्वविद्यालय ने माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री के विजन पर आधारित नए रोजगारपरक कोर्स आरंभ किए हैं। विदेशों के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू किए गए हैं। बीएससी नर्सिंग कोर्स आरंभ करने वाले गुजविप्रौवि प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बना है। गुजविप्रौवि द्वारा यूजी कोर्सिज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पहले ही लागू की जा चुकी है। आगामी स़े पीजी कोर्सिज में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी जाएगी।
कुलपति ने माननीय मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के आगामी विजन के बारे में जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा बधाई दी। साथ ही उन्होंने राज्य सरकारी की ओर से गुजविप्रौवि को हरसंभव सहयोग का विश्वास भी दिलाया।
इससे पूर्व कुलपति ने पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि थे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों और सतत मूल्यांकन के लिए ’नेशनल एजुकेशन इवैल्यूएशन एंड वेलिडेशन (नीव) पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ’ज्ञान सेतू’ पहल के अंतर्गत स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिजिकल मैनेजमेंट और राज्य के 28 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के बीच एमओयू हुए हैं। गुजविप्रौवि भी इन संस्थानों में एक है। गुजविप्रौवि की ओर से कुलपति प्रो. नरसीराम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए तथा माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू का आदान प्रदान किया गया।
कुलपति ने बताया कि नीव पोर्टल हरियाणा में आधुनिक, रोजगारपरक तथा मूल्य आधारित शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू भी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के विजन की प्रशंसा की।