दादा ने पोता होने की खुशी में किन्नरों को गिफ्ट में दिया 100 गज का प्लाट
Mar 29, 2024, 18:37 IST

रेवाड़ी, 29 मार्च रेवाड़ी में एक दादा ने अपने घर पौत्र जन्म की खुशी में शुक्रवार को किन्नरों को गिफ्ट के रूप में एक प्लाट दिया है। प्लाट पाकर किन्नरों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है। किन्नरों को पहली बार इतना बड़ा गिफ्ट मिला है।
रेवाड़ी की सती कॉलोनी में रहने वाले एडवोकेट प्रवीन यादव के घर कुछ दिन पहले पुत्र ने जन्म लिया था। पहली संतान पुत्र होने पर सभी घर वालों ने खूब खुशियां मनाई। शुक्रवार को किन्नर सपना, हिना व कोमल भी बधाई देने उनके घर पहुंची। किन्नरों द्वारा इस मौके पर खूब नाच-गाना किया गया जिसको देखने आसपास की महिलाएं भी बड़ी संख्या में आ गई। सभी ने इस खुशी के मौके किन्नरों के नाच गानों का भरपूर आनंद लिया। इस खुशी के माहौल के दौरान नवजात बालक के दादा शमशेर सिंह ने अपने पौत्र के जन्म की खुशी में किन्नरों को बधाई के रूप में सौ गज का प्लाट देने की घोषणा की। शमशेर सिंह बड़े जमींदार है। उनकी शहर के आसपास काफी जमीन है। किन्नरों को दिया यह प्लाट शहर के झज्जर रोड़ पर कॉलोनी के बीच में है। किन्नर सपना के अनुसार उनको बधाई मांगते हुए लगभग 20 साल हो गये हैं लेकिन इतना बड़ा गिफ्ट उनको पहली बार मिला है। बधाई के रूप में प्लाट पाकर सभी किन्नर बहुत खुश हैं।