Pal Pal India

नगरपालिका कर्मचारियों के प्रति सरकार का रवैया नहीं सकारात्मक: मनोज अटवाल

 12 जुलाई को प्रदर्शन कर जलाएंगे सरकारी आदेशों की प्रतियां
 
  नगरपालिका कर्मचारियों के प्रति सरकार का रवैया नहीं सकारात्मक: मनोज अटवाल
सिरसा। सरकार नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। उपर से मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के प्रति दर्शाया गया रवैया निंदाजनक है और सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। उक्त बातें नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान व राज्य कमेटी सदस्य मनोज अटवाल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बतााय कि 6 जून को रोहतक में हुई बैठक में पिछले आंदोलन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 13 व 14 जून को निगम आयुक्त व डीएमसी के माध्यम से निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रदेश की 93 नगर पालिकाओं, परिषद निगमों में से केवल 53 पालिकाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। 40 पालिका नदारद रही, 20 जून को सभी जिला उपायुक्तों के कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए। इस कार्यक्रम में भी लगभग 55 पालिकाओं ने भाग लिया और 38 पालिका इसमें भी नदारद रही तथा 23 जून को शहरी स्थान निकाय मंत्री के कुरुक्षेत्र आवास पर मास डेपुटेशन में भी केवल 33 पालिकाओं के कार्यकताओं ने भाग लिया 60 पालिका शामिल नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वे लगातार सरकार के खिलाफ  कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं, लेकिन हमारे आंदोलन में पालिकाओं की कम भागीदारी एक चिंता का विषय है, जो संघ के हित में नहीं है। सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा व अनसुना कर रही है। सरकार संघ के साथ बैठक कर सभी मांगों पर समझौता करती है, लेकिन सरकार मांग मानने के बाद भी मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं कर रही है, वहीं सरकार ने नगर निगम गुरुग्राम के आंनदोलनकारी 26 सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया और पालिकाओं परिषदों व निगमों के सफाई कर्मचारियों से उनकी आईडी मांग कर 311 एप बना दिया, जिसमें कर्मचारियों की हाजरी मोबाइल से लगाई जायेगी, यानी की सरकार की नजर में पालिकाओं के कर्मचारी चोर हंै। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बदमाश बताया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार के इस रवैये से नाराज संघ ने 6 जुलाई को कर्मचारी भवन रोहतक में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कमेटी की बैठक कर सरकार के खिलाफ  आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को कर्मचारी शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित होंगे और वहां से जुलूस की शक्ल में डीएमसी ऑफिस पहुंचेंगे और सरकार के 311 एप के आदेशों की प्रतियां जलाएंगे। इसके अलावा 16 जुलाई को कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान सोमपाल पेहवाल, सिरसा इकाई केप्रधान नरेश चौहान, जिला सचिव रवि घारू, रानियां से कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।