Pal Pal India

चुनावी फायदे के लिए भारत रत्न से रही है सरकार: अभय चौटाला

 
किसान आंदोलन के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
 
  चुनावी फायदे के लिए भारत रत्न से रही है सरकार: अभय चौटाला
यमुनानगर, 11 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए मौजूदा हालात में भारत रत्न देने की घोषणा की है, लेकिन जाति के आधार पर भारत रत्न देने की राजनीति की गई है। और भी कई ऐसी महान शख्सियत है जिनकी उपलब्धियां को अनदेखा किया गया है। यह कहना था इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला का जो रविवार को यमुनानगर में पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे थे।
उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि देश में किसानों के सबसे बड़े हितेषी सर छोटू राम ने किसानों के लिए बहुत बड़ा काम किया। वे अंग्रेजों के समय अकेले ही किसानों की आवाज उठाई थी। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जिन्होंने खालिस्तान मूवमेंट का विरोध किया था। इसी तरह से देवी लाल ने भी किसानों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न देकर मौजूदा सरकार यह जताना चाहती है कि वह किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि स्वामीनाथन को भारत रत्न देने से पहले उनकी रिपोर्ट लागू करती तो यह उससे भी बड़ा उनके लिए सम्मान होता। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम और काशीराम जैसे शख्सियत जिन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए काम किया, उनकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच जिलों को बंद कर जनता के लिए पैनिक पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने एमएसपी पर कमेटी बनाने वादा किया था और तब जाकर हड़ताल खत्म करवाई थी। लेकिन आज तक भी सरकार ने एमएसपी का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि की भी गिरदावरी अभी नहीं हुई है और पहले भी 12 जिलों में बाढ़ के समय का 8500 रूपये का मुआवजा भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता भी मौजूद रहे।