Pal Pal India

सरकार और सेना ने निभाया अपना धर्म, अब नागरिकों की जिम्मेदारी: जगदीश चोपडा

 राष्ट्रीय और सामाजिक एकजुटता को लेकर सिरसा क्लब में नागरिक परिषद की बैठक 
 
 सरकार और सेना ने निभाया अपना धर्म, अब नागरिकों की जिम्मेदारी: जगदीश चोपडा
 आपे्रशन सिंदूर में सेना के पराक्र म को नमन करते हुए सभी ने की सराहना
 सिरसा, 07 मई। स्थानीय सिरसा क्लब सभागार में नागरिक परिषद की ओर से भारत-पाक के संदर्भ में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक एकजुटता एवं परस्पर विश्वास व्यक्त करने और वर्तमान विकट समय में नागरिकों द्वारा  राष्ट्रधर्म और देश के प्रति कर्तव्य व दायित्व निर्वहन के भाव से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के सभी गणमान्य और प्रबुद्धजनों ने आप्रेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की सराहना की।  

    इस बैठक में सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपडा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र भाटिया, डा. रविंंद्र पुरी, पदमश्री गुरविंद्र सिंह,  राजकुमार, वीरभान मेहता, रमेश गोयल, क स्तूरीलाल छावडा, हरवंश नारंग,  चंद्रशेखर मेहता,  अश्वनी बांसल,  व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा,  कीर्ति गर्ग,  सुरेश गोयल प्रधान, ओमप्रकाश डाबर,  वरिष्ठ पत्रकार जीएस मान,  प्रधान प्रेम बजाज, राजेंद्र नढ़ा, नवीन केडिया,  अमीरचंद चावला, मोहित शर्मा,  प्रधान गंगाराम ढाका, डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, चद्रपाल सिंह योगी, ब्रजमोहन शर्मा, मनीष सिंगला, राजेंद्र रातुसरिया,  प्रवीन बागला, आनंद बियानी  आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रो.रविंद्र पुरी ने किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि- हम लोगों को भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना और भारत के लोगों ने आतंकवाद कभी नहीं सहा है। हम शांति में विश्वास करने वाले लोग हैं, हम किसी का नुकसान नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करेगा तो उसको करारा जवाब देना भी हमें आता है। हम इस समय सेना के साथ खड़े हैं। हमने पहले भी स्पष्ट किया था कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए, उसके लिए भारत सरकार जो कदम उठाएगी हम उनके साथ खड़े हैं।
    इस अवसर पर जगदीश चोपडा ने कहा कि जब देश युद्ध में होता है तो तीन मोर्चाे पर काम होता है, एक मोर्चा पर सरकार, दूसरे पर सेना और तीसरा मोर्चा नागरिकों को होता है, सरकार और सेना ने अपना अपना धर्म निभा दिया अब नागरिकों की बारी है। अब धर्म नागरिकों को निभाना है, कैसे निभाना है इसी को लेकर हम सब एकजुट हुए है। उन्होंने कहा कि अफवाहें नहीं फैलानी है और जो फैला रहा है उस पर पूरी नजर रखनी है, कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत फायदा उठाकर सौहार्द बिगाडना चाहते है ऐसे असामाजिक तत्वों की परी निगरानी करनी है। कोई भी देश विरोधी काम न कर पाए नजर रखनी है, अपने आसपास कोई संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी पूरी निगरानी करनी है और हर हाल में देश का विश्वास कायम रखना है। ऐसे विकट समय में नागरिकों की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।