Pal Pal India

किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

 
 किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता
 पूंडरी/कैथल, 2 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को पूंडरी के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजीव आर्य के साथ गुरमेल सिंह, गुरमीत पंवार, हनी कसाना, अनिल पंवार, विजय और भीम सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। वहीं गांव जाजनपुर में रामफल फौजी के मार्गदर्शन में जजपा, इनेलो और भाजपा को छोडक़र सुखवीर सिंह, रोहताश मेहरा, अमित, बिंदु सिंह, हिमांशु राजरावन, संदीप, मनीष सैनी, बाली सिंह और सुरेंद्र मेहरा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जाडौला, सतबीर भाना, देवेंद्र हंस, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश गुर्जर, बलकार सिंह, कंवरपाल करोड़ा, सतपाल, महेंद्र झांबा, सुरेश रोड़, ईशम सिंह, स्वामी कृष्णनंद, सोनिया शर्मा और सुनीता मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने पूंडरी विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है और किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। यदि किसान अपनी आवाज उठाए तो भाजपा सरकार किसानों पर कभी आंसू गैस के गोले छोड़ती है तो कभी एनएसए लगाती है। जिस कृषि कानून का विरोध करते करते 700 किसानों की शहादत हो गई, जिस कृषि कानूनों से सीधा फायदा भाजपा के दोस्तों को मिलना था। उसी तीनों काले कृषि कानूनों को भाजपा किसानों पर थोपने की कोशिश की। भाजपा सरकार मडिय़ों को खतम करने की साजिश कर रही है।