Pal Pal India

हर जिले में खुलेंगे सरकारी वृद्ध आश्रम: मनोहर लाल

 करनाल से ही लडूंगा चुनाव: सीएम
 
हर जिले में खुलेंगे सरकारी वृद्ध आश्रम: मनोहर लाल 
 करनाल, 28 जनवरी  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वार्ड 11 मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में जन संवाद करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2 बड़ी घोषणा कीं। कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए एक नई योजना चलाई जा रही है, इनको वृद्ध सेवा आश्रम सरकार की ओर से हर जिले में दिया जाएगा। जिसमें सरकारी सेवादार रहेंगे। जहां पर हर तरह की व्यवस्था बुजुर्गों के लिए रहेगी, उसमें बुजुर्ग को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं आएगी। जो गरीब बुजुर्ग व्यक्ति है, उसकी सारी सेवाएं सरकार की तरफ से की जाएंगी। अगर, कोई पैसे वाला बुजुर्ग भी वहां पर आकर रहना चाहता है तो रह सकता है। जल्द ही यह वृद्ध सेवा आश्रम बुजुर्गों के लिए ओपन हो जाएंगे, जिनका काम चल रहा है। सीएम मनोहर लाल ने नई सिरे से सिटी बस शुरू करने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 12 शहर हैं, जिसमें 11 कॉर्पोरेशन हैं और एक रेवाडी है। इनमें से तीन शहरों में सिटी बस सर्विस चल रही हैं, जिसमें मानेसर, फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल हैं। पानीपत में भी बसें शुरू कर दी गई हैं। यमुनानगर में 29 जनवरी को शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि करनाल के बस अड्डे को लोकल बस सर्विसेज के लिए तैयार करके दो ढाई महीने में यहां पर भी बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। जो ई-सेवा बेस होंगी। यह बैटरी से चलेंगी। इनमें पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमने अप्रैल में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया था। नवंबर के अंत तक लगभग 1500 गांव में और वार्डों में ये कार्यक्रम हुए। 
 करनाल से ही लडूंगा चुनाव: सीएमकरनाल से ही लडूंगा चुनाव: सीएम
करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंडिया अलायंस पर शायरी करते हुए तंज कसा। वहीं, उन्होंने करनाल से बाहर चुनाव लडने की चर्चाओं पर भी विराम लगाया। कहा कि मैं यहीं से चुनाव लडूंगा। निगम चुनाव के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी उसमें वार्डबंदी व अन्य कार्य चल रहे हैं। अन्य नगर इकाईयों का काम कंप्लीट होते ही लोकसभा के साथ या फिर आगे पीछे चुनाव करवाए जा सकते हैं। एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के जुडऩे के सवाल पर सीएम ने कहा कि जो आएगा उसका स्वागत है। सवाल किया कि जिन लोगों ने इंडिया अलायंस बनाया, वही छोडक़र जा रहे हैं। जिसका मुख्यमंत्री ने शायरी के साथ जवाब दिया। कहा कि दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। जिन लोगों ने गठबंधन बनाया है, उनका कोई भरोसा नहीं है। क्योंकि, जिसने गठबंधन बनाया है उसको यह समझ नहीं है कि उसे क्या करना है और जो शामिल होते हैं न ही उन्हें कोई समझ होती है। एक आता है, दूसरा छोड़ जाता है। यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा, आज तक के इनके सारे प्रयोग फेल हुए हैं और आगे भी कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। इस दौरान मुख्यमंत्री से जब सवाल किया गया कि आपके करनाल से बाहर चुनाव लडने की काफी चर्चाएं हो रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैंने मना ही कब किया है। मैं यहीं से चुनाव लडूंंगा।