Pal Pal India

खेलों में लडकियां फहरा रही परचम: डॉ. मीनू जैन

 
खेलों में लडकियां फहरा रही परचम: डॉ. मीनू जैन 
यमुनानगर, 25 फरवरी। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं वार्षिक जयंती के उपलक्ष्य में डीएवी गल्र्स कॉलेज खेल विभाग द्वारा 62वें वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया। 
इस अवसर पर अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल मुख्यातिथि थीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एम.एससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष योगिता सैनी को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान विद्यार्थियोंं ने योग, तलवारबाजी व जूडो की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। 
डॉ. मीनू जैन ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल में हार जीत से ज्यादा भाग लेने का महत्व है। खेल में लडकियां परचम फहरा रही हैं, जो सभी के लिए गर्व की बात है। पीटी उषा, मैरी कॉम, साक्षी मलिक सहित अनेक महिलाएं हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि मनीषा अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
इस प्रकार रहा परिणाम: 
100 मीटर दौड में एम.एससी कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की योगिता ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की आस्था ने दूसरा, बीए प्रथम वर्ष की वंशिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ब्रिक रेस में बीए प्रथम वर्ष की निकिता ने पहला, बीए मॉस कॉम प्रथम वर्ष की स्नेहा ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। रिले रेस में योगिता, भारती, आस्था व निकिता की टीम ने पहला, नीलम, गौरी, कोमल देवी व पूजा की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया। सेक रेस में बी कॉम द्वितीय की उमा ने पहला, एमएसएसी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की योगिता ने दूसरा तथा बी.कॉम द्वितीय वर्ष की सिमरन ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 
थ्री लेग रेस में योगिता, गौरी ने पहला, निकिता व आस्था ने दूसरा, नीलम व वसुंधरा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्किपिंग रेस 100 मीटर में योगिता ने पहला, निकिता ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में गौरी ने पहला, पवनीत ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बैलून रेस में आस्था ने पहला, प्रिया ने दूसरा व महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैटी रेस में रीतू ने पहला, उमा ने दूसरा व दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
ऊंची कूद में वंशिका ने पहला, योगिता ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लंबी कूद में नीलम ने पहला, भारती ने दूसरा व निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में कोमल ने पहला, सिमरन ने दूसरा व भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलियन थ्रो में सिमरन ने पहला, भावना ने दूसरा व योगिता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पोस्टर मेकिंग में अदिति ने पहला, नैंसी ने दूसरा तथा निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में टीम ए ने पहला व टीम बी ने दूसरा स्थान अर्जित किया। बच्चों की दौड में आर्यन ने पहला, अयाना ने दूसरा तथा इशिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 
गेस्ट की 100 मीटर दौड में अनुपमा ने पहला, पूनम ठाकुर ने दूसरा व मनीषा उज्ज्वल अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में विनय अग्रवाल ने पहला, सुबीना अग्रवाल ने दूसरा तथा नीतू अग्रवाल ने तीसरा स्थान अर्जित किया।