एनडीआरआई भ्रमण में छात्राओं ने समझा सांख्यिकी का महत्व
Fri, 17 Mar 2023

यमुनानगर, 17 मार्च। डीएवी कॉलेज के गणित व सांख्यिकी विभाग की ओर से छात्राओं को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विभाग की 58 छात्राओं ने एनडीआरआई की कार्यप्रणाली बारे जानकारी हासिल की। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन के निर्देशानुसार, विभागाध्यक्ष संगीता गोयल की देखरेख में किया गया।
इस दौरान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अंकिता राय चौधरी व ज्योतिका ने छात्राओं का नेतृत्व किया। एनडीआरआई के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. आदेश शर्मा ने छात्राओं को डेयरी फॉर्मिंग व खेती में सांख्यिकी के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा का किस प्रकार से विश्लेषण किया जाता है, इसकी भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनडीआरआई में जितनी भी गाय हैं, उनके दूध उत्पादन की जानकारी जुटाई जाती है। जब कभी दूध का उत्पादन कम होता है तो उसका कारण खोजकर, सही उपचार दिया जाता है। उपरोक्त सारे कार्य में सांख्यिकी का अहम भूमिका रहती है। डेयरी व खेती संबंधी नए शोध किए जाते हैं, उनमें सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने एनडीआरआई की रिसर्च लैब, मशीनों द्वारा गाय का दूध निकालने की विधि, गायों का रखरखाव आदि की भी विस्तार से जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिवीजन ऑफ रेयरी इकॉनोमिक्स, सांख्यिकी व मैनेजेंट विभाग के हेड डॉ. आर मल्होत्रा व टेनिकल आफिसर राम बहादुर ने सहयोग दिया।