Pal Pal India

सदर गेट के निकट डाला जा रहा कूड़ा बन रहा मुसीबत

 डाकघर कर्मचारियों ने प्रशासन से लगाई समस्या से निजात की गुहार
 
  सदर गेट के निकट डाला जा रहा कूड़ा बन रहा मुसीबत
सिरसा13 अप्रैल शहर के मुख्य बाजार सदर गेट के निकट नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा डाले जा रहे कूड़े के कारण आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर डाकखाने में आने वाले कर्मचारियों व जनता को मुकिश्लों से गुजरना पड़ रहा है। नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुमन शर्मा, प्रोमिला, अजय सिंह, सुरेन्द्र पाल, बंटी आदि कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा ही यहां पर कूड़ा डाला जाता है। जिस पर पूरा दिन आवारा पशू मुंह मारते फिरते हंै। यही नहीं इस दौरान वे आपस में लड़ पड़ते हंै, जिसके कारण जानी नुकसान होने की भी संभावना बनी रहती है। इन पशुओं की भिड़ंत के कारण कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हंै, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यहां डाले जा रहे कूड़े के कारण डाकघर कालोनी में रह रहे कर्मचारियों का जीन दुभर हो गया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही नगर परिषद के कर्मचारी यहां कूड़ा फंैकते हंै, कूड़ा बीनने वाले भी कचरे के ढेर पर जमघट लगाए रहते हंै, जिससे डाकघर कालोनी के गेट से कर्मचारियों का आवागमन बड़ा मुश्किल भरा हो गया है। कर्मचारियों ने कुछ दिन पूर्व शिकायत के बाद यहां से कूड़ा उठा लिया गया था, लेकिन अब फिर से यहां कूड़े के ढेर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा ही लगाए जा रहे हंै। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि यहां से कूड़े को हटाया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके और यहां आसपास रहने वाले लोग राहत की सांस ले सकें।