Pal Pal India

हरियाणा में गैंगस्टर्स राज कायम: अभय सिंह चौटाला

 
 हरियाणा में गैंगस्टर्स राज कायम: अभय सिंह चौटाला
 सिरसा 29 अगस्त इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा
कि हरियाणा के हालात आज बहुत बुरे हो चुके हैं और राज्य में गैंगस्टर्स
का राज कायम है जो फिरौतियां न देने पर सरेआम गोलियां मारते हैं और आतंक
का माहौल पैदा कर दिया गया है जिससे आमजन खौफज़दा हैं। वे बीते गुरुवार
को डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में सिरसा व कालांवाली हलके के
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के
सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले जयंती
कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का न्यौता दिया।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका सिरसा से कोई
राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है और उन्हें उम्मीद है कि 25 सितंबर को
लाखों की संख्या में सिरसावासी रोहतक में अपने जननायक को नमन करने
पहुंचेेंगे और प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडऩे का संकल्प
लेेंगे। इनेलो नेता ने कहा कि वर्ष 2019 में ही प्रदेशवासियों ने भाजपा
को बाहर का रास्ता दिखाया था मगर उन लोगों ने हरियाणावासियों से धोखा
करते हुए भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए जिन्होंने प्रदेशवासियों के
सामने चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करने का वायदा किया था। अभय
सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2029 में इनेलो सत्तासीन होगी और विकास की नई
दिशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में नशे और अपराध ने जो
स्थान बना लिया है, उससे पूरे देश में हरियाणा की छवि को बहुत नुकसान हुआ
है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी भी कारण से भ्रम के चलते दूसरे
दलों में चले गए थे, वे अब पुन: इनेलो में शामिल हो रहे हैं जिससे पार्टी
नई राजनीतिक ताकत के साथ उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देने की जो घोषणा की है,
वह बेमानी है क्योंकि इस योजना में इतनी अधिक शर्तें लगा दी गई हैं जो हर
महिला के लिए पूरा करना नामुमकिन है। इस दौरान उन्होंने कांगे्रस नेता
भूपेंद्र हुड्डा पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चुनावों
में जानबूझकर अनेक विस क्षेत्रों में कमजोर प्रत्याशी खड़े किए ताकि
भाजपा को सत्तासीन होने का अवसर मिले। इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष
रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक
अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह
जस्सा व इनेलो नेता पवन बेनीवाल ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान इनेलो
जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा के अलावा, हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदु,
गुरविंद्र सिंह गिल, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, कश्मीर सिंह करीवाला,
गुरतेज मास्टर, प्रवक्ता महावीर शर्मा, इनेलो की महिला जिलाध्यक्ष
सुभद्रा सीलू, गुरदयाल मेहता, कृष्ण मेहता, मनोहर मेहता, विनोद दड़बी,
बलदेव महंत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।