Pal Pal India

अंचि देवी एवं चिरंजीलाल की स्मृति में आज खरखड़ी में निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर

 
 अंचि देवी एवं चिरंजीलाल  की स्मृति में आज खरखड़ी में निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर 
 खरखड़ी (भिवानी) 01 अप्रैल

भिवानी परिवार मैत्री संघ
द्वारा स्वर्गीय श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जी की पुण्य स्मृति में 38 वां
निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर वीरवार 2 अप्रैल को
आयोजित किया जाएगा।
प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह शिविर धर्मशाला, सरभू राम चिरंजीलाल बस अड्डा, वीपीओ खरखड़ी 52 वाली, तहसील लोहारू, भिवानी में लगाया जाएगा। शिविर में दिल्ली व गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जी का पूरे हरियाणा राज्य में आदर व मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कभी किसी जरूरतमंद को अपने घर से खाली हाथ नहीं जाने दिया। आज भी उनके नाम का उदाहरण देते हुए पूरे क्षेत्र में समाज सेवा की लौ प्रज्वलित है जो हर जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उम्मीद का उजियारा फैला रही है। 
राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ को जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जैसे परोपकारियों से ही मिली है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के प्रतिष्ठित इंडिया गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच व मोतियाबिंद का पूर्णतः निःशुल्क आपरेशन करेंगे। दिल्ली के विश्व प्रसिद्ध राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल एवं कैंसर जांच करेंगे।