Pal Pal India

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल होंगे

 
 पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल होंगे
 गोहाना, 28 मार्च  हिसार से पूर्व भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद अब उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। उन्होंने कहा है कि जब वह कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए थे, तब कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब मैं भाजपा को छोडक़र कांग्रेस में जाऊंगा, तो भी भाजपा की बुराई नहीं करूंगा। एक दूसरे की बुराई करना राजनीतिक मकसद नहीं है। मैंने हमेशा सभ्य राजनीति की है। गोहाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा गया तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। यदि दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई भी मतभेद नहीं है। बेटे बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लडऩे को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी। भाजपा के 400 पर नारे को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी चुनावी मैदान में जाती है तो जीत का बड़े से बड़ा दावा करती है, लेकिन इस समय प्रदेश में हकीकत कुछ और। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, केजरीवाल को अगर गिरफ्तार करना था तो 6 महीने पहले गिरफ्तार करना चाहिए थापूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज कांग्रेस में शामिल होंगे
पल पल न्यूज: गोहाना, 28 मार्च ( दर्शन अरोड़ा)। हिसार से पूर्व भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद अब उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। उन्होंने कहा है कि जब वह कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए थे, तब कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब मैं भाजपा को छोडक़र कांग्रेस में जाऊंगा, तो भी भाजपा की बुराई नहीं करूंगा। एक दूसरे की बुराई करना राजनीतिक मकसद नहीं है। मैंने हमेशा सभ्य राजनीति की है। गोहाना पहुंचे पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा गया तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। यदि दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई भी मतभेद नहीं है। बेटे बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लडऩे को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी। भाजपा के 400 पर नारे को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी चुनावी मैदान में जाती है तो जीत का बड़े से बड़ा दावा करती है, लेकिन इस समय प्रदेश में हकीकत कुछ और। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, केजरीवाल को अगर गिरफ्तार करना था तो 6 महीने पहले गिरफ्तार करना चाहिए था