Pal Pal India

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा​​​​​​​

 आईबी के इनपुट पर सरकार ने लिया फैसला
 
 पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा​​​​​​​ 
अब प्रदेश में तीन के पास होगा यह कवर 
चंडीगढ़, 21 मार्च  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। राज्य सरकार ने किसान आंदोलन के चलते आईबी के इनपुट के बाद बुधवार की रात यह फैसला लिया है। उन्हें बतौर मुख्यमंत्री पहले से मिली सुरक्षा में दो दिन पहले ही बदलाव किया गया था। दोबारा रिव्यू के दौरान उनकी जेड प्लस सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है।
हरियाणा में राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को उनके पदानुसार जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जब जेल से बाहर था तो हरियाणा में उसे भी जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान आरक्षण आंदोलन, डेरा मुखी पर कोर्ट का फैसला तथा दो बार किसान आंदोलन हो चुका है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने के लिए किसान आंदोलन को ही मुख्य आधार बनाया गया है। वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेड प्लस की सुरक्षा नहीं है। इस सुरक्षा कवर में मनोहर लाल को एक सिक्योरिटी सुपरवाइजरी अफसर, एक मेन व्हीकल, आर्म्ड स्टेटिक गार्ड, पीएसओ, एस्कोर्टस, स्क्रीनर, चालक आदि मिलें
गे।